Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जामो: बीडियो कार्यालय बना जंग का अखाड़ा, हुई मारपीट! भुगतान को लेकर प्रधान प्रतिनिधि और ठेकेदार के बीच चले लात घूंसे


जामो/अमेठी। खंड विकास अधिकारी जामो का कार्यालय कल अखाड़े का अड्डा बन गया जहां पर उनकी मौजूदगी में मारपीट हुई बताया जाता है बरेहटी ग्राम सभा में गौशाला के निर्माण को लेकर के ठेकेदार और प्रधान प्रतिनिध के बीच में जमकर मारपीट खंड विकास अधिकारी कार्यालय में हुई  खंड विकास अधिकारी कार्यालय के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची ठेकेदार और प्रधान प्रतिनिधि और उनके भाई को थाने लेकर के गई प्रथम पक्ष  ओम प्रकाश पाण्डेय पुत्र केदारनाथ पाण्डेय प्रधान प्रतिनिधि ग्राम सभा बरेहटी (प्रधान श्रीमती श्यामा सरोज) , अंकित कुमार पाण्डेय पुत्र केदार नाथ पाण्डेय नि0 गण बरेहटी थाना जामों जनपद अमेठी तथा द्वितीय पक्ष हनुमान प्रसाद मिश्रा पुत्र तुलसीराम मिश्रा (ठेकेदार)  विवेक मिश्रा पुत्र गया प्रसाद मिश्रा नि0 गण शाहपुर रेसी थाना जामों जनपद अमेठी के द्वारा ग्राम सभा बरेहटी में गौशाला का निर्माण कराया जा रहा था, वही सुबह प्रधान प्रतिनिधि वकील पांडेय अपने साथी राहुल पांडेय के साथ बीडीओ ऑफिस पहुंचे। इसी दौरान ठेकेदार हनुमान मिश्र भी अपने साथी विवेक मिश्र के साथ वहां आ गए। 


दोनों पक्षों में करीब 10 मिनट तक मारपीट होती रही। इस दौरान बीडीओ बृजेंद्र सिंह अपने चेंबर में ही बैठे रहे।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जामो इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |