प्रतापगढः श्रमिक टोली बनाकर कर रहे मनरेगा के तालाब की खुदाई
May 27, 2025
प्रतापगढ़। सांगीपुर में खंड विकास अधिकारी द्वारा देवरी ग्राम पंचायत में वर्षा जल संचयन हेतु तालाब खुदाई का कार्य ग्रुप टास्क नापी सिस्टम से कराया जा रहा है। बीडीओ विमल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उपायुक्त श्रम रोजगार के निर्देशन में ग्राम देवरी के ज्ञानी तालाब में ग्रुप टास्क नापी सिस्टम से कार्य कराया जा रहा है। श्रमिक समूह के मजदूरों को कार्य की जानकारी मार्क आउट कर के दी जा रही। तकनीकी सहायक विजयनाथ मिश्रा, ग्राम प्रधान सुनील कुमार दूबे व ग्राम रोजगार सेवक स्वामी शरण, महिला मेठ सुमन द्वारा चूने की मार्किंग कर टोली में श्रमिकों को कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। एपीओ मनरेगा रमेश चंद्र द्वारा महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा। खंड विकास अधिकारी विमल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मनरेगा श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने हेतु लगातार क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देशित कर ग्रुप टास्क नापी सिस्टम के बारे में जागरूक किया जा रहा है।