अमेठीः महिला कल्याण के लिए समाजसेविका कंचन गुप्ता की पहल
May 28, 2025
अमेठी। समाजसेविका व जिला अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अमेठी कंचन गुप्ता ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अंशुमान सिंह और गौरीगंज महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया।कंचन गुप्ता ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अंशुमान सिंह और महिला थाना प्रभारी गौरीगंज कंचन सिंह के साथ महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने महिलाओं के कल्याण के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष के रूप में कंचन गुप्ता ने महिलाओं के हितों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज में उचित सम्मान और समर्थन मिलना चाहिए।मुख्य चिकित्साधिकारी और महिला थाना प्रभारी ने समाजसेविका कंचन गुप्ता को आश्वस्त किया कि महिलाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। इस दिशा में जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे।कंचन गुप्ता की इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे महिलाओं को अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।