Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आइसक्रीम को बनाएं सुपर हेल्दी और टेस्टी, सर्विंग से पहले अपनाएं ये अनोखा तरीका


गर्मियां आते ही लोग आइसक्रीम खाना शुरू कर देते हैं। बच्चे और बड़े सभी को आइसक्रीम का स्वाद खूब पसंद आता है। ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाते ही मन और पेट दोनों हैप्पी हो जाते हैं। लेकिन कई बार आइसक्रीम का वही स्वाद खाकर बोरियत भी आने लगती है। खासतौर से वनीला और स्ट्रॉबेरी जैसी आइसक्रीम एक टाइम के बाद बोर लगने लगती हैं। ऐसे में आप आइसक्रीम में कुछ ट्विस्ट लाकर उसे और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं। जानिए आइसक्रीम को सुपर हेल्दी और टेस्टी कैसे बनाया जा सकता है और इसके लिए आपको क्या करना होगा।
आइसक्रीम को बनाएं सुपह हेल्दी और टेस्टी

  • सबसे पहले आप अपनी पसंद के किसी भी फ्लेवर की आइसक्रीम ले लें। वनीला, स्ट्रॉबेरी, मैंगो या फिर बटरस्कॉच फ्लेवर अच्छा होगा। अब आइसक्रीम सर्विंग की तैयार कर लें।
  • करीब 3 बड़े चम्मच चिया सीड्स को कोकोनट मिल्क में सोक कर दें। आप चाहें तो पानी में चिया सीड्स को भिगोने के बाद कोकोनट मिल्क में डाल सकते हैं। अब इसे फ्रिज में स्टोर कर दें।
  • अब 1 बड़े आम का पल्प निकाल लें और इसे मिक्सी में अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। इसी तरह स्ट्रॉबेरी का पल्प निकालकर ग्राइंड कर लें। आप इसकी जगह लीची भी ले सकते हैं। या किसी भी दूसरे फ्रूट का पल्प निकाल लें।
  • जिस फल का पल्प इस्तेमाल कर रहे हैं उसका या किसी भी दूसरे फल जैसे बेरीज को छोटे-छोटे टुकड़ों में कट कर लें। इसके साथ ही थोड़े काजू, बादाम और किशमिश भी कट कर लें।
  • अब एक आइसक्रीम सर्विंग बाउल लें और उसमें सबसे पहले 1 बड़ी चम्मच कोकोनट मिल्क वाली चिया सीड्स डालें। अब इसके ऊपर 1 स्कूप आइसक्रीम डालें। ऊपर से मैंगो पल्प और लीची पल्प डालें। अब 1 स्कूप आइसक्रीम और डालें।
  • अब बारीक कटे हुए फल और ड्राई फ्रूट्स को डालकर आइसक्रीम को सर्व करें। यकीन मानिए अगर आने एक बार इस तरह से आइसक्रीम खा ली तो पुराना स्वाद एकदम फीका लगने लगेगा। ये आइसक्रीम दिखने में जितनी सुंदर लगती है खाने में उससे कहीं ज्यादा हेल्दी और टेस्टी होती है। आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |