लखनऊः भाजपा पार्टी ने बीकेंटी में जिला संगोष्ठी का किया आयोजन
May 21, 2025
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी जिला लखनऊ द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत बख्शी का तालाब में जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं विधायक नोएडा पंकज सिंह उपस्थित रहे। वहीं गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय मौर्य द्वारा की गई, गोष्ठी में उपस्थित प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य,साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का उदाहरण है उनकी शासन कला सामाजिक न्याय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक आस्था ने एक ऐसा मार्ग प्रशस्त किया जो हम सभी के लिए आज भी प्रेरणादाई है उनकी न्याय प्रियता प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया आगे उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों का सम्मान सुरक्षा प्रगति के अवसर देने वाली समरसता की दृष्टि उनके प्रशासन का आधार थी इन्हीं लोक कल्याणकारी कार्यों के कारण उन्हें लोकमाता कहा गया उनके शासनकाल में उन्होंने लगभग 80 से 100 ऐसे ज्ञात स्थान है जहां पर भवनों का निर्माण करवाया यह भारत को जोड़ने की दिशा में उनकी ओर से किया गया महत्वपूर्ण कार्य है वह यह भली-भांति जानती थी कि मंदिर सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र होते हैं इसीलिए उन्होंने अपने शासनकाल में बद्रीनाथ से रामेश्वरम तक और द्वारिका से लेकर पूरी तक आक्रमण कारियो द्वारा क्षतिग्रस्त मंदिरों का निर्माण कराया इन वृहद कार्यों के कारण ही उन्हें पुण्य श्लोक की उपाधि मिली उन्होंने आगे कहा कि एक प्रभावशाली शासक होने के साथ-साथ वह एक कुशल राजनीतिक भी थी उनका विश्वास अनावश्यक युद्ध में कभी नहीं रहा उन्होंने जब शासन व्यवस्था संभाली तब उनकी पूरी सेना के पास मात्र तीन बंदूके हुआ करती थी परंतु उन्होंने स्वयं अपने शस्त्रागरों का निर्माण प्रारंभ कर तोप खानों की स्थापना की उन्होंने 500 महिलाओं की एक सैनिक टुकड़ी का भी गठन किया तथा उन्हें युद्ध में प्रशिक्षित किया गोला बारूद संग्रह का कार्य भी उन्होंने महिला सेनानियों के जिम्मे कर दिया,
आगे उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष कार्य किया उनका मानना था कि राज्य की सुख समृद्धि तथा स्वालंबन का मूल आधार शिच्छा व कौशल है राज्य में स्त्री एवं पुरुष सभी को समान रूप से शिक्षा मिले इसलिए उन्होंने गुरुकुलों के सुचारू संचालन का भी पर्याप्त व्यवस्था की थी शिक्षा के साथ-साथ महिलाओं को स्वालंबी बनाने के लिए एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने स्वयं सहायता समूह के द्वारा स्वालंबन का एक सफल प्रयोग किया उनके इसी प्रयोग का परिणाम था कि विश्व प्रसिद्ध महेश्वरी साड़ियां का व्यापार में महिलाएं बड़ी मात्रा में जुड़ी वे महिलाओं के अधिकारों को लेकर अत्यंत सजक थी उनके दरबार में महिलाओं को आने की पूरी स्वतंत्रता थी अपने शासनकाल में उन्होंने विधवाओं को संपत्ति रखने तथा उसके उपयोग का अधिकार दिया
उन्होंने उपस्थित प्रबुद्ध जनों से आग्रह किया कि ऐसी महान अहिल्याबाई होलकर का जीवन चरित्र समाज के प्रत्येक स्तर पर ले जाने के लिए हम सबको अपने स्तर से प्रयास करना चाहिए संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कहा कि जहां हमारी सेना ने अपने सौर्य और पराक्रम से पाकिस्तान को धूल चटा दी वही हमारे देश की कुछ राजनीतिक पार्टियों विशेष कर कांग्रेस पार्टी यह जानने के प्रयास में लगी है कि हमारे कितने विमान क्षतिग्रस्त हुए और हमारा कितना नुकसान हुआ जबकि यह स्पष्ट है कि हमारे देश का कोई नुकसान नहीं हुआ,इस संगोष्ठी में विधायक बीकेटी योगेश शुक्ला, मोहनलालगंज विधायक अमरीश रावत, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, लखनऊ किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अतुल मिश्रा, विनय प्रताप सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी, रामनिवास यादव,श्री कृष्ण लोधी, महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष अंजु रस्तोगी, प्रबुद्धजन, समेत जिले के पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।