Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः जानकीपुरम, मड़ियांव, बीकेटी, इटौंजा, महिगवां में ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को जगह-जगह भंडारी के हुए आयोजन


लखनऊ। लखनऊ जिले के जानकीपुरम, मड़ियांव,गुडम्बा, सैरपुर, बीकेटी, इटौंजा, कुंम्हरवां, महिगवां सहित मलिहाबाद व माल, दुबग्गा इन क्षेत्रों में ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हनुमान भक्तों ने कही पूड़ी-सब्जी तों कही हालुवा कही शरबत तो कही छोला चावल का श्रद्धालुओं ने रुक-रुक कर प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें लखनऊ सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रद्धालुओं ने रुक-रुककर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं छठा मील स्थित मानशी टूल्स के स्वामी डी पी सिंह पिछले 6 वर्षों से इस दिन भंडारे का आयोजन करते आ रहे हैं। वहीं सरकपुर सरैया मोड़ पर नितिन सिंह ने 11वां वार्षिक भंडारा आयोजित किया। यह भंडारा दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक चलता है। 51 शक्तिपीठ के पास आईआईएम रोड के रायपुर गांव की प्रेम कुमारी रावत ने छोला-पूड़ी का प्रसाद वितरित किया। बीकेटी इंटर कॉलेज के सामने भानु प्रताप सिंह ने कढ़ी-चावल और अमित पाल ने शरबत का वितरण किया। बीकेटी रेलवे स्टेशन के पास रामपुर गांव के कौशलेंद्र सिंह ने छोला-चावल बांटा। थाना के पास रावत कॉम्प्लेक्स के सामने बाना गांव के किशन पाल और यादव डेरी के मालिक गोविंद यादव ने भी छोला-चावल का प्रसाद वितरित किया। इटौंजा क्षेत्र के परसहिया गांव में वरिष्ठ पत्रकार और शिक्षक राजाराम तिवारी द्वारा आयोजित भंडारे में भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे। वही बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला इटौंजा में हाईवे स्थित भाजपा नेता दिवाकर सिंह चैहान द्वारा कराए गए भंडारे में शामिल होकर प्रसाद वितरण किया, बीकेटी स्थित अस्ती रोड मिलन लांन के पास पूर्व ब्लाक प्रमुख शहजाद अहमद द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें विधायक शामिल हुए। वहीं मंगलवार को विधायक कई भंडारों में शामिल हुए, जहां भक्तों में प्रसाद वितरण किया। इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि इस वर्ष हनुमान जी की कृपा सभी पर बरस रही है, इस कलयुग में राम नाम से ही हनुमान जी की प्राप्ति हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |