Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः विधायक ने निकाली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद


बीसलपुर। भाजपा के निर्देशानुसार शुक्रवार को नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा ब्लॉक कार्यालय से प्रारंभ होकर 12 पत्थर चैराहे तक निकाली गई। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करना था। यात्रा का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक विवेक वर्मा, ब्लॉक प्रमुख देव स्वरूप पटेल, भाजपा नेता अशोक कुमार शर्मा, शरद पाल, शेखर शुक्ला, एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया।

इस अवसर पर टिकरी मंडल अध्यक्ष हरिशंकर श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, बीसलपुर मंडल उपाध्यक्ष लीलाधर पटेल, संगम बाजपेई, मंडल महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सनी पटेल, सेक्टर संयोजक राजेंद्र प्रसाद मौर्य, मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग शिवकुमार, जिला मंत्री किसान मोर्चा रजनीश कुमार, नरेश चंद्र, जितेंद्र गंगवार, जितेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश राठौर, देवदत्त पाल, हरिशंकर गंगवार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |