Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रूद्रपुर: दो दिवसीय जिला स्तरीय जुदृजित्सू प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित, आगामी उत्तराखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे शानदार प्रदर्शन


रूद्रपुर/ ऊधम सिंह नगर। जिला जुदृजित्सू एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर के तत्वधान एवं दक्ष स्पोर्ट्स अकैडमी, नानकमत्ता के सौजन्य से दीवान हॉल, गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में दो दिवसीय जुदृजित्सू प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार को हुआ।

प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला जुदृजित्सू एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट जॉनी हिराम तिग्गा, महासचिव ऋषि पाल भारती, शोभा तिग्गा, दक्ष स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष शंकर सिंह बसेड़ा व कार्यक्रम आयोजक सचिव सिहान किशोर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अथिति ने जॉनी हिराम ने कहा कि अभ्यास ही खिलाड़ियों को सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ने में मदद करता है। नियमित और कड़ी मेहनत के बिना, खिलाड़ी अपने कौशल और क्षमताओं को नहीं बढ़ा सकते। ओर उन्होंने उत्तराखंड के कई जु जित्सू खिलाड़ियों का उदाहरण देकर कहा कि नव्या, कमल सिंह, कृष्णा साना, जय प्रकाश, सृष्टि वशिष्ठ इन सभी ने अभ्यास ओर अपने जुनून के बल पर ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और सफलता प्राप्त की। दक्ष स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष शंकर बसेरा ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को उजागर करने हेतु जिला जुदृजित्सू एसोसिएशन द्वारा कई सजक प्रयास किए जा रहे है। महासचिव ऋषि पाल भारती ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय एवं एशियन जुदृजित्सू प्रतियोगिताओ हेतु जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में जिला जुदृजित्सू संघ द्वारा खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन हेतु जुदृजित्सू प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजक सचिव सिहान किशोर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में जनपद के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एवं शिविर में पहले दिन एशियन खिलाड़ी कमल सिंह ने खिलाड़ियों को जुदृजित्सू नेदृवाजा, इवेंट्स में इस्तेमाल की जाने वाली प्रमुख तकनीकों एवं थ्रो का प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर जिला जुदृजित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, प्रीसैप्टर एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुखदेव सिंह, राजीव राना, हिमा भट्ट, वसीम खान, प्रिया विश्वास, कंचन बसेरा, ऋचा शर्मा, जय प्रकाश सहित अन्य अभिभावक लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |