Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़ः हनुमान प्रसाद पाण्डेय सिविल बार एसोशिएसन के अध्यक्ष तथा पंकज उपाध्याय महामंत्री हुए निर्वाचित


कुण्डा/प्रतापगढ़। सिविल बार एसोशिएसन के शुक्रवार को हुए चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमान प्रसाद पाण्डेय अध्यक्ष तथा पंकज उपाध्याय ने महामंत्री पद पर शानदार जीत हासिल की। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही साथी अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल छा गया। साथियों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वही एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार भी करते दिखे। अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमान प्रसाद पाण्डेय को एक सौ अठारह मत प्राप्त हुये। उन्होने निकटतम प्रतिद्वंदी जनार्दन प्रसाद शुक्ला को बावन मतो से पराजित किया। वहीं महामंत्री पद पर पंकज उपाध्याय को एक सौ बीस मत मिले। महामंत्री पद पर निकटतम प्रतिद्वंदी हरषूशरण को चैसठ मत प्राप्त हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेन्द्र शुक्ल ने एक सौ इक्तालिस मत तथा ऋतुराज तिवारी वीरू ने जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर ब्रम्हानंद ने एक सौ सत्ताईस मत प्राप्त कर जीत हासिल की। निकटतम प्रतिद्वंदी सुषमा अग्रवाल को मात्र पचपन मत मिले। चुनाव समिति के अध्यक्ष हाजी नईम ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। आल इण्डिया रूरल बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कुण्डा सिविल बार एसोशिएसन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमान प्रसाद पाण्डेय के निर्वाचित होने को स्वागत योग्य कहा है। उन्होने नव निर्वाचित अध्यक्ष हनुमान प्रसाद पाण्डेय व महामंत्री पंकज उपाध्याय समेत निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अधिवक्ताओं के हितों को लेकर हर संघर्ष में रूरल बार एसोशिएसन के सकारात्मक सहयोग का भी ऐलान किया है। सिविल बार के चुनाव को लेकर न्याय भवन परिसर में कुण्डा के प्रभारी निरीक्षक अवन दीक्षित शांति व्यवस्था को लेकर फोर्स के साथ मशक्कत करते दिखे। अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी पंकज, रूरल बार एसोशिएसन की तहसील इकाई अध्यक्ष वैभव पाण्डेय, पवन शुक्ला, घनश्याम शुक्ल, सुनील श्रीवास्तव, धीरेन्द्र मिश्र, अमित तिवारी, अभिषेक मिश्र, केसरी त्रिपाठी, सतीश पाण्डेय, रजनीश शुक्ला, पुष्पेश पाण्डेय, रामखेलावन सरोज ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जीत की शुभकामनाएं दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |