कन्नौज: रानी अहिल्याबाई होल्कर कुशल शासक और समाज सेवी थी- देवेश कोरी
May 22, 2025
कन्नौज। भाजपा कार्यालया कन्नौज मे रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी मुख्य अतिथि रहे इस दौरान उन्होने कहा कि अहिल्यावाई होल्कर एक कुशल शासक और समाज सेवी थी।
विवरण के अनुसार गुरुवार कन्नौज भाजपा कार्यालय पर रानी अहिल्यावाई होल्कर त्रिशताब्दी संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें भाजपाइयों ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को अहिल्याबाई के आदर्शों का अनुसरण करने और संघर्षों को जानने की नसीहत दी गई। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने की। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी ने कहा कि अहिल्याबाई एक सामान्य परिवार में जन्मीं थीं। उनके जीवन का संघर्ष हम सबको जानना चाहिए।अहिल्या बाई होलकर केवल एकशासिका नहीं थीं, वे धर्म, न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति का प्रतीक भी थीं। अहिल्याबाई होलकर की जयंती के मौके पर उनके जीवन और उपलब्धियों के बारे में हमें जानना चाहिए । पिछली सरकारों में महिलाओं के भागीदारी को अनदेखा किया गया लेकिन देश के प्रधानमंत्री ने दो महिलाओं अधिकारियो को ही मिशन सिंदूर की जिम्मेदारी दी।मोदी जी सदैव कहते है कि महिलाओं की भागीदारी के बिना हम विकसित भारत की कल्पना नहीं कर सकते है । जो सपना 300 वर्ष पूर्व माता अहिल्या बाई होलकर ने देखा था मोदी जी आज महिलाओं को सम्मान देकर एक स्वस्थ ससक्त समाज की नीव रख रखते हुए उस सपने को पूरा करने का काम कर रहे है।
वही जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा भारत के इतिहास में कई ऐसी वीरांगनाएं हुईं जिन्होंने अपने अद्वितीय शासन और दूरदर्शिता से इतिहास के पन्नों और कहानियों में अमिट छाप छोड़ी। इन्हीं में से एक थीं मालवा की रानी अहिल्या बाई होलकर थी। उन्हें आज भी एक आदर्श प्रशासिका, न्यायप्रिय शासिका और धर्मपरायण महिला के रूप में याद किया जाता है। रानी अहिल्याबाई होल्कर अत्यंत दूरदर्शी प्रशासनिक महिला थी उन्होंने व्यक्तिगत सुख सुविधाओं को छोड़कर लोक हित को सर्वाेपरि प्राथमिकता दी।विगत सरकारों ने महापुरुषों को सम्मान नहीं दिया लेकिन आज हमारी सरकार महापुरुषों को सम्मान देने का काम कर रही है माता अहिल्याबाई होल्कर एक गरीब परिवार से थी लेकिन उन्होंने महिलाओं को सम्मान दिलाने का काम किया उनके अधिकारों के लिए हमेशा लड़ती रही और महिलाओं के जीवन में अनेक सुधार लाने का काम किया ।संगोष्ठी में तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, अभियान संयोजक व जिला उपाध्यक्ष आर्वेश पाल , सह संयोजक वाविता सिंह, जिला महामंत्री शैलेन्द्र द्विवेदी, पूर्व विधायक अरविंद सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।