अमेठीः सफल समूह की महिलाओं को किया गया सम्मानित
May 29, 2025
अमेठी। गुरुवार को विकासखंड संग्रामपुर सभागार में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं के समूह में अच्छा काम करके आत्मनिर्भर बन कर परिवार का भरण पोषण करने वाली एक दर्जन से अधिक महिलाओं को मुख्य अतिथि के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में बी सी सखी कंचन सिंह, स्वास्थ्य सखी प्रिया सिंह,दीपा गुप्ता,बबली सिंह, समूह सखी रीता गौतम व माधुरी, बैंक सखी कुसमा देवी, कंचन वर्मा, मिथिलेश कुमारी,व महिला मेठ गेंदा देवी श्याम लली को मुख्य अतिथि व भाजपा नेता बिंदेश्वरी प्रसाद द्विवेदी के हाथों प्रश्न पत्र दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिंदेश्वरी प्रसाद द्विवेदी ने बताया पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अवसर पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसी कड़ी में आज विकासखंड संग्रामपुर सभागार में खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर शिव पूजन भारतीया व एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली व आत्मनिर्भर बन समाज के साथ चलने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अहिल्याबाई होल्कर की जीवन पर प्रकाश भी डाला गया। इस कार्यक्रम में संग्रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक उपाध्यक्ष राम सिंह, बीएमएम त्रिलोचन सिंह, बीएमएम नीरज सिंह और महिला समूह की महिलाएं उपस्थित रही।