उन्नाव: संगठन के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए हो मंडल का गठन- जिला प्रवासी क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव
May 13, 2025
उन्नाव। जिला प्रवासी क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव ने कहा अपने निर्धारित समय से मंडल का गठन पूरा करें। संगठन के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए हो मंडल का गठन आरक्षण के नाम पर खानापूर्ति न करें संगठन का कार्य करने वाले जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दें।
जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने बैठक में कहा सभी मंडलों में गठन का कार्य चल रहा है मंडलों से सूची निर्धारित समय से पूर्ण होकर मिल जायेगी।
भाजपा कार्यालय उन्नाव में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में मंडल गठन के संबंध में बैठक आयोजित की गई बैठक में गठन हेतु जिला प्रवासी के रूप में क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव ने बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों को संबोधित किया।
बैठक में जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित कृष्ण कुमार वर्मा जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल सुशील तिवारी नवीन सिंह कलम बाजपेई जैनेंद्र शुक्ला, समीर शुक्ला, अवनीश गुप्ता, नीरज शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, संतोष पाल आदि उपस्थित रहे।