लखनऊः तिरंगे के साये में, गर्व से भरी एक यात्रा - योगेश शुक्ला
May 21, 2025
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र में विधायक योगेश शुक्ला ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ एयरफोर्स रोड से बाजार में श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो की तादात में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर शामिलहुए। इस दौरान बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं थी, यह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, भारत की सैन्य शक्ति और हर भारतीय के गर्व का उत्सव था। इस यात्रा में लखनऊ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य सहित सैकड़ों देशभक्तों ने कदम से कदम मिलाया, यह दृश्य बता रहा था कि अब भारत रुकता नहीं, जवाब देता है। हर चेहरे पर जोश था, हर हाथ में तिरंगा और जुबान पर जय हिंद वंदे मातरम् के नारे लगाए गए।