पीलीभीतः अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का हुआ संगठन का विस्तार
May 01, 2025
पीलीभीत। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव समारोह के उपरांत संगठन का विस्तार कर मनोनीत पदाधिकारियों को जिला संरक्षक पंडित रमेश चंद्र पाण्डेय व मंडल महामंत्री पंडित आकाश पाराशर कि उपस्थिति मे मनोनयन पत्र प्रदान किए। मनोनयन पत्र वितरण आयोजन मे जिला अध्यक्ष अशोक बाजपेई, जिला महामन्त्री दीपक शुक्ला ने महिला कार्यकारिणी में संयुक्त रूप से श्रीमती रत्ना शुक्ला एवम पंकज तिवारी को जिला संयोजक का पद भार सौप कर हुए महिला संगठन के विस्तार कर महिला टीम बनने हेतु निर्देशित किया
नगर पीलीभीत के अध्यक्ष पद पर रणवीर पाठक एवं नगर महामंत्री के पद पर श्री गौरी शंकर मंदिर के महंत जय शंकर शर्मा उर्फ लल्ला महाराज को मनोनीत किया गया। इसी क्रम में संतोष मिश्रा संगठन मंत्री, संदीप मिश्रा, राजीव राय,विशाल मिश्रा को उपध्याक्ष पद पर मनोनीत किया गया। अक्षय द्विवेदी प्रचार मंत्री, विराट शर्मा, विशेष शर्मा सिद्धार्थ मिश्रा, राम मिश्रा, सुधाकर वाजपेई को मंत्री पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिला युवा अध्यक्ष पद का दायित्व हर्षित अग्निहोत्री को सौंपा गया। जिला महामन्त्री आशीष दीक्षित व समीर शुक्ला,अरुण मिश्रा,अश्वनी शुक्ला,पियूष मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रियांशु मिश्रा,राहुल मिश्रा ,नरेंद्र मिश्रा,महेश मिश्रा,अनुज त्रिपाठी,रूद्र शर्मा को जिला मंत्री की पद पर मनोनीत किया गया।
नगर पीलीभीत में युवा नगर अध्यक्ष पद पर अमित अवस्थी, नगर महामन्त्री रामानुज अवस्थी व अनमोल अग्निहोत्री, राधे नारायण शर्मा, विनीत शर्मा, उज्ज्वल मिश्रा को नगर उपाध्यक्ष पद पर व अमित दीक्षित,केशव दीक्षित,हर्षवर्द्धन तिवारी, प्रसून अवस्थी, यश मिश्रा को नगर मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया।
सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को मंडल महामंत्री द्वारा शुभकामनाये प्रेषित कि गई और संगठन व समाजहित हेतु सदैव ततपर रहेंगे ऐसी अपेक्षा पूरी जिला टीम. से की, आयोजन के अंतिम पड़ाव पर जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा उपस्थित सभी ब्राह्मण बन्धुओ का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य मे सब एकजुटता के साथ सदैव समाजहित के कार्य यू ही करते रहेंगे सभी ने भगवान परशुराम जी के चरणों मे वंदन कर आयोजन को पूर्ण विराम दिया।