Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: नगर में चलाया गया अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान


शाहबाद। अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर शुरू किया गया एक अभियान है। यह अभियान उनके जीवन, कार्यों और उपलब्धियों को याद करने और सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया है। अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत खंड विकास कार्यालय एवं नगर पंचायत कार्यालय में संगोष्ठी, प्रदर्शनी, और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा महिला सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक कांशीराम दिवाकर , खंड विकास अधिकारी प्रमोद सिंह और सुरेश बाबू गुप्ता ने अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके जीवन, कार्यों और उपलब्धियों को विस्तार पूर्वक बताते हुए अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र को अपनाने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांशीराम दिवाकर, खंड विकास अधिकारी प्रमोद सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता  एवं कार्यक्रम संयोजक सुरेश बाबू गुप्ता, भूमि विकास बैंक शाहबाद अध्यक्ष के.पी. सिंह के साथ-साथ मुख्य वक्ता रेनू श्रीवास्तव, सोशल मीडिया मनीष शर्मा, खरसोल समिति अध्यक्ष नेतराम कश्यप, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ,वेद प्रकाश चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी,  संजीव चैधरी, पोशाकी लाल सहित अनेकों लोग रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |