Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः देश की सम्प्रभुता और अखण्डता की मजबूती में पं. नेहरू का गुटनिरपेक्ष आंदोलन अहम-प्रमोद तिवारी


लालगंज/प्रतापगढ़। स्थानीय कांग्रेस कैम्प कार्यालय पर प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केडी मिश्र ने पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वर्चुअल संबोधन में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि पं. नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के जरिए भारत की सम्प्रभुता तथा अखण्डता की मजबूती में अतुलनीय योगदान दिया। उन्होनें कहा कि पं. नेहरू के प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में परिपक्व विदेश नीति के साथ देश के तेजी से आर्थिक विकास को भी मजबूत दिशा मिल सकी। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज मोदी सरकार की कमजोरी के कारण देश की विदेश नीति पर आंच आ रही है। उन्होने कहा कि अमेरिका भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर में जिस तरह से एकतरफा भूमिका मे जबरिया सामने आया उससे देश की स्वतंत्र विदेश नीति आज जबाबदेही के घेरे मे आ गयी है। उन्होने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा छः-छः बार दोनों देशो के बीच सीजफायर की बात दुनिया में घूम घूम कर कह चुकें हैं। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि इसके बावजूद प्रधानमंत्री और सरकार इस दावे पर वहां के राष्ट्रपति अथवा सरकार से प्रतिवाद तक नही कर पा रहे हैं। उन्होनें कहा कि यह भारत की गुटनिरपेक्ष आंदोलन के नेता के रूप में वैश्विक नेतृत्व की अब तक बनी गरिमा के विपरीत अत्यन्त पीड़ाजनक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। सह संयोजक विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर छोटेलाल सरोज, भुवनेश्वर शुक्ल, मोनू पाण्डेय, पिण्टू मिश्र, विनय पाण्डेय, राजू पाण्डेय, रामू मिश्र, अमरनाथ तिवारी, अंशू पाण्डेय, मनीष पाण्डेय आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |