Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: बगैर मान्यता के चल रहे दो स्कूलो को खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी ने कराया बंदः लगातार छापेमारी से आधे दर्जन से अधिक अवैध स्कूल बंद


पड़री/मिर्जापुर। शासन के निर्देश पर बिना मान्यता के चल रहे विकास खंड पहाड़ी में तीसरी बार गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी फराह रईस ने स्कूल संचालक को नोटिस जारी करते हुए दो अमान्य विद्यालयों को बंद कराते हुए अभिभावकों से वार्ता कर परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने का निर्देश दिया।

विकास खंड पहाड़ी के भरपुरा ग्राम सभा के दो अमान्य स्कूल रंजना बाल निकेतन जूनियर हाई स्कूल भरपुरा एवं शिवाजी शिक्षा निकेतन भरपुरा में बिना मान्यता के संचालित हो रहा था। स्कूल संचालक को नोटिस देते हुए बंद कराया गया। लगातार छापेमारी से स्कूल संचालको में हड़कंप मचा हुआ है।

खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी फराह रईस ने गत शुक्रवार को पड़री बाजार में संचालित शिवाजी शिक्षा निकेतन व गोपालपुर गांव में संचालित मदरसा इस्लामिया हिदायतुल उलूम व गत शनिवार को पुतरिहां में भी एक स्कूल को नोटिस जारी करते हुए बंद कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी फराह रईस ने बताया कि शासन और बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर यह कार्यवाही की जा रही है। बगैर मान्यता के स्कूल चलाना गैरकानूनी है और इससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता है। आगे भी ऐसे स्कूलों के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

खंड शिक्षा अधिकारी फराह रईस की इस कार्यवाही से बगैर मान्यता वाले स्कूलों के संचालकों में हड़कंप मच गया है। इस कार्यवाही से क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |