Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उन्नाव: अज्ञात वाहन ने बालिका को मारी टक्कर


उन्नाव। जिले में आसीवन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मुंशीगंज गांव की 6 वर्षीय शिवानी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा उन्नाव-सण्डीला मार्ग पर रसूलाबाद कस्बे में हुई ।

शिवानी के पिता दिनेश कूड़ा बीनकर परिवार का गुजारा करते हैं। हादसे के समय शिवानी भी रसूलाबाद में कूड़ा बीन रही थी। टक्कर लगने के बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिवानी को पहले मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शिवानी की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |