Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकी: महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, श्रद्धा और प्रेरणा का संगम


सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। टिकैतनगर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति जयंती के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को किया गया।

मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय ने रानी अहिल्याबाई के समाज सुधार, महिला उत्थान और राष्ट्र निर्माण में दिए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सादर नमन किया।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी शीलू अवस्थी, लिपिक राजकुमार पाण्डेय, सभासद परशुराम रावत, उदयराज रावत, राजकुमार रावत, क्रांति कश्यप एवं पांचू रावत सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |