Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने की छापेमारी! मौके पर 45 लीटर अवैध शराब बरामद तथा 04 अभियोग पंजीकृत


अमेठी। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद भर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज जनपद अमेठी में गठित टीम द्वारा ग्राम - अन्नीबैजल, घाटमपुर, दादरा व हटवा में आकस्मिक दबिश दी गयी। दबिश के दौरान क्षेत्र-1-गौरीगंज  में  थाना- गौरीगंज के अंतर्गत ग्राम- अन्नीबैजल से कुल 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया व 400 कि.ग्रा लहन मौके पर नस्ट किया गया। इस कार्यवाही में 04 अभियोग आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किया गया। साथ ही ग्राम वासियों को अवैध शराब पीने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए विभाग के टोल फ्री नम्बर अथवा संबंधित निरीक्षक के मोबाइल नम्बर पर अवैध शराब के निर्माण, बेचने व रोकथाम हेतु  सूचना देने की अपील की गई। उक्त कार्यवाही में प्रभारी आबकारी निरीक्षक सतीश चंद्र दीक्षित व  आबकारी स्टॉफ रामनाथ मौर्या, राजेश सिंह, पुष्पेंद्र कुमार व प्रीति पाल महिला आबकारी सिपाही सम्मलित रहें।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |