बलियाः आरएसएस गोरक्ष प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) इस वर्ष 21 मई से होगा आयोजित
May 15, 2025
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) इस वर्ष 21 मई 2025 से आयोजित होने जा रहा है। इसकी तैयारियों का शुभारंभ 15 मई 2025 गुरुवार को वर्ग स्थल चितबड़ागांव स्थित जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में भूमि पूजन के साथ विधिवत सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए इस आयोजन ने संघ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार कर दिया। भूमि पूजन के बाद संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) के सामान्य क्रियाकलाप प्रारंभ हो गए।
ज्ञात हो कि इस प्रशिक्षण वर्ग में गोरक्षप्रान्त के 21 जिलों के लगभग 800 शिक्षार्थी और प्रशिक्षक भाग लेंगे तथा यह प्रशिक्षण वर्ग 21 मई 2025 से प्रारम्भ होकर 06 जून 2025 तक चलेगा।
इस भूमि पूजन को मुख्य पुरोहित अजित चैबे द्वारा वैदिक मंत्रों व विधि विधान के साथ सम्पन्न कराया गया। मुख्य यजमान गोरक्षप्रान्त के प्रांत प्रचारक रमेशजी, प्रान्त कार्यवाह विनय सिंह सपत्नीक तथा सह यजमान के रूप में सपत्नीक नगर संघचालक परमेश्वरनश्री, सह विभाग कार्यवाह हरनाम, विभाग संयोजक कुटुम्ब प्रबोधन रामकुमार तिवारी, जिला संयोजक धर्म जागरण सुरेश राय, व माल्देपुर विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्रिपाठी भूमि पूजन किए।
इस भूमि पूजन के अवसर पर विभाग संघचालक रामप्रताप, सह प्रान्त प्रचारक सुरजीत, प्रान्त शारीरिक शिक्षण प्रमुख तुलसीराम, विभाग प्रचारक बलिया अम्बेश, विभाग प्रचारक देवरिया ऋषि, जिला कार्यवश अरुण मणि, जिला प्रचारक अखिलेश्वर, सह जिला कार्यवाह द्वय सौरभ पांडेय, सौरभ सिंह के साथ अनन्य संगठनों के कार्यकर्ता साक्षी बने।