अमेठीः संविधान बचाना हर नागरिक का कर्तव्य- के0एल0 शर्मा
May 28, 2025
अमेठी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित जिला स्तरीय सविधान बचाओ अभियान की संगोष्ठी को नैना रिसार्ट में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो से आये वक्ताओं में वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ कलहंस ने कहा कि आजादी के पहले हम अंग्रेजों की प्रजा थे। महारानी विक्टोरिया हमारी रानी थी संविधान ने हमें नागरिक होने का अधिकार दिया है। हमें किसी भी हुकूमत को यह ताकत नहीं देनी है कि हम फिर से प्रजा हो जाएं।सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और हमारे नेताओं ने संविधान को हमेशा मजबूती प्रदान की है। संविधान में जब संशोधन की भी आवश्यकता पड़ी तो उसे जनता के अनुरूप किया गया। आज विरोधी शक्तियां संविधान को बदलकर संस्थाओं को नष्ट करने का प्रयास कर रही हैं। हमारे नेता राहुल गांधी पूरे देश में संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस देश को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं हम सब उनकी इस लड़ाई में एक सिपाही की तरह हैं। अगर हम आज इस लड़ाई में हिस्सा नहीं लेंगे तो आने वाली पीढ़ियां हमें कोसेंगे कि हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई लड़ी। इसलिए आज हम लोग आराम से हैं। इसी तरह हमें आने वाली पीढियो के लिए संविधान बचाने की लड़ाई को दूसरा स्वत्रंतता संग्राम मान कर लड़ना होगा।