Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: दोस्तो के साथ मेला घूमने गए युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला,परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप


चुनार/मिर्जापुर। स्थानीय थाना में दोस्तों के साथ घर से निकले युवक का शव मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का आरोप है कि साथियों ने हत्या कर शव फेंका है। स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवशंकरी धाम के पीछे रेलवे ट्रैक पर युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिला। परिजनों ने साथ ले गए साथियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि चुनार क्षेत्र के अंतर्गत शिवशंकरी धाम मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। इस पर पुलिस के उच्चाधिकारी,थाना चुनार पुलिस,फिल्ड यूनिट व डॉग स्काड द्वारा मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर छानबीन में जुट गए। मृतक की पहचान राहुल सिंह (32) पुत्र विजय सिंह निवासी शिवाजीपूरम कैलहट थाना चुनार के रूप में हुई। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। उसके परिजनों का कहना है कि राहुल अपने दो साथियों आशीष व मंयक के साथ मेला घुमने गया था। मंगलवार की सुबह राहुल का शव मिला है। परिजनों ने आशीष व मंयक के विरूद्ध हत्या करने की आशंका जाहिर कर तहरीर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |