बलियाः धूल भरी आंधी और बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान का खतरा
April 10, 2025
बलिया। जनपद में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। दोपहर 1रू30 बजे आसमान में बादल छा गए। इसके बाद धूल भरी हवाएं चलने लगीं। जनपद के कई क्षेत्रों में गरज के साथ तेज बारिश हुई। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी देखी गई। काले बादलों ने पूरे आसमान को ढक लिया। दिन में ही शाम जैसा माहौल हो गया।
बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान खेतों में खड़ी गेहूं की फसल और पहले से काटी गई फसल को बचाने में जुटे हैं। मौसम के बदलाव से सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ। तेज आंधी ने बड़े-बड़े पेड़ों को झकझोर दिया। पहले हल्की बूंदाबांदी हुई। बाद में यह तेज बारिश में बदल गई। इस दौरान तापमान में गिरावट आई। बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा खतरा है। खेतों में काटकर रखे गए गेहूं के बोझ भीग गए हैं। इससे किसानों को बड़े नुकसान की आशंका है।