पीलीभीतः भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदर विधानसभा पीलीभीत का सक्रिय सदस्य सम्मेलन सम्पन्न
April 08, 2025
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय पर सदर विधानसभा पीलीभीत का सक्रिय सदस्य सम्मेलन भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना राज्य मंत्री माननीय संजय गंगवार रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष बरेली पवन शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री एवं जिला संयोजक सम्मेलन दिनेश पटेल ने किया।
मंचासीन अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल, जिला गन्ना चेयरमैन दिग्विजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय सिंह गंगवार, अमरिया ब्लॉक प्रमुख निशांत सिंह, मंडल अध्यक्ष इन्द्रेश चैहान, सुमित सागर, भरत सिंह, अनीता कश्यप एवं प्रमोद कश्यप सम्मिलित रहे।
मुख्य अतिथि संजय गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। गरीब कल्याण, पारदर्शिता और सुशासन के मंत्र के साथ केंद्र सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेश सरकार भी विगत 8 वर्षों से गरीबों, किसानों और महिलाओं के हित में ऐतिहासिक कार्य कर रही है, जिससे उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की दिशा में अग्रसर है।
विशिष्ट अतिथि पवन शर्मा ने कहा कि आज भाजपा के करोड़ों सदस्य राष्ट्र और संगठन निर्माण में योगदान दे रहे हैं। 2014 के बाद से भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है और आने वाले समय में भारत निश्चित ही विश्व का नेतृत्व करने वाला देश बनेगा।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार, मनोज मिश्रा, सतनाम सिंह, साकेत सक्सेना, रतना शुक्ला, डॉ. अनुरिता सक्सेना सहित सैकड़ों सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।