अमेठीः भागवत कथा: छठवें दिन की कथा सुन राधा कृष्ण जी के जयकारों से गूंजा पूरा पंडाल
April 23, 2025
अमेठी। श्रीमद्भागवत कथा के छाठवे दिन कथा वाचक राहुल परासर पाण्डेय जी महाराज ने भगवान की रास लीला का वर्णन करते हुए कहा कि जीव परमात्मा का अंश है। इसलिए जीव के अंदर अपार शक्ति रहती है। यदि कोई कमी होती है तो वह मात्र संकल्प की होती है। संकल्प एवं कपट रहित होने से प्रभु निश्चित रूप से पूरा करेंगे। संग्रामपुर के गोरखापुर मजरे पूरे तालुकदार (विषेशगंज) में पंडित राज कुमार पाण्डेय के निज आवास पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा वाचक राहुल परासर पाण्डेय जी ने गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, महराज लीला , रासलीला में भगवान शंकर की कथा व श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह प्रसंग का सुन्दर वर्णन किया। राहुल परासर जी महाराज ने बताया की महारास के पांच अध्याय में पंच गीत प्राण है उसको सुनने से भवन पार हो जाता है। भगवान के रास लीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान की बांसुरी के आह्वान पर सभी गोपियां एकत्रित हो गई। इसमें भगवान पर कामदेव ने खुली चुनौती दी लेकिन भगवान की इस लीला से परास्त हो गये। इस अध्याय से हमें यह ज्ञान मिलता है की भगवान की श्रद्धाभाव से किसी भी रूप में भगवान को याद करे और मनुष्य का जीव और परमात्मा का मिलन ही रास लीला है।कथा वाचक शास्त्री राहुल परासर जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण व लक्ष्मी रूपी रुक्मणी विवाह प्रसंग की कथा सुनाते हुए बताया की विदर्भ देश के राजा की पुत्री रुक्मणी का विवाह शिशुपाल से होना सुनिश्चित था लेकिन भगवान की लीलाओं ने लक्ष्मी रूपी रुक्मणी का हरण कर विवाह कर लिया भगवान श्रीकृष्ण व रुक्मणी विवाह की झांकी प्रस्तुत की गई राधे कृष्णा के जयकारे से पूरा पंडाल गूंज उठा। भगवान के इस वैवाहिक दृश्य को लेकर पूरा पंडाल वैवाहिक कार्यक्रम की तरह सजाया गया। महिलाओं द्वारा वैवाहिक गीत गाये गए। भगवान की कथा के छाठवे दिन पंडाल में सुहागिनों सहित भारी संख्या में महिलाओं सहित भारी जनसमूह मौजूद रहा। वही छठवें दिन की कथा में मुख्य यजमान राज कुमार पाण्डेय और उनकी पत्नी, व राज नारायण पाण्डेय, ओम प्रकाश पांडेय , कृष्ण कान्त पाण्डेय (बबलू), अम्बिका प्रसाद द्विवेदी, वेद प्रकाश द्विवेदी (चिन्टू) , जय प्रकाश द्विवेदी, नीरज पाण्डेय ,राम बक्श सिंह, रविन्द्र शुक्ल,जितेंद्र सिंह, देवमणि मिश्रा, राज मणि मिश्रा, चन्द्र प्रकाश तिवारी, बरूण शुक्ल, जितेंद्र पाण्डेय, बृजेश सिंह, प्रदीप सिंह, धीरज, विपिन, रवी, गोलू, सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु ने मौजूद होकर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वृतांत को सुना और भगवान का प्रसाद लेकर राधे कृष्ण का जाप करते हुए अपने अपने घरों को चले गए।