प्रतापगढः कश्मीर घाटी में पर्यटकों पर सीमा पार से आतंकी हमला पूरी तरह कायराना -प्रमोद तिवारी
April 22, 2025
प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कश्मीर घाटी के पहलगाम में आतंकवादी हमले को पूरी तरह कायरना तथा बुजदिलाना हमला करार दिया है। उन्होने कहा कि कश्मीर घाटी में पर्यटकों पर यह आतंकी हमला किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जाना चाहिए। उन्होने हमलें में हुई मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए सभी घायल सैलानियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि कश्मीर घाटी की पहचान अमन व शांति की है। उन्होने कहा कि यह हमला कश्मीरियत के मेदास के खिलाफ है। विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी एक बड़े सगंठित आतंकी संगठन ने ली है। उन्होने कहा कि कश्मीर को ं इस समय पूर्ण राज्य का दर्जा हासिल नही है। उन्होने कहा कि वहां के लेफ्निंेट गर्वनर के पास गृह विभाग है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि ऐसे में केन्द्र सरकार को इस आतंकी हमले की पूरी तरह नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि केन्द्र सरकार इस आतंकी हमले का कठोर और माकूल जबाब फौरन दे। राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने गम्भीर सवाल उठाया है कि यह चिंताजनक है कि पाकिस्तानी सीमा पर से आखिर हथियार कैसे आ रहे है। वही उन्होने यह भी सवाल उठाया है कि केन्द्र बताये कि सीमा पर से आतंकवादी कैसे कश्मीरघाटी में अपना फन फैला रहे है। उन्होने इस हमले को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वह दावा करती आ रही है कि धारा 370 समाप्त होने के बाद वहां आतंकवाद मर गया है । उन्होने कहा कि मोदी सरकार ने यह भी दावा किया था कि नोटबंदी के बाद आतंकवाद मर गया है । उन्होने सरकार पर तंज कसा कि वह बताये कि मरा हुआ आतंकवाद कश्मीर घाटी में अमन व शांति पर अब भी हमलावर कैसे है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि आम कश्मीरी पर्यटकों को भगवान की तरह दर्जा दिया करता है। उन्होने कहा कि देश इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है। उन्होने कहा कि सीमा पार से इस कायराने सुनोजित हमले को लेकर सरकार को हर तरीके से आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए ठोस व कड़ें से कड़ें कदम उठाना चाहिए। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और देश के गृह मंत्री अमितशाह को आतंकवाद को लेकर लम्बे लम्बे भाषणों की जगह आतंकी खतरनाक मंसूबो को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए राजनैतिक इच्छाशक्ति का साहस पूर्ण प्रदर्शन करना चाहिए। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का यह बयान यहां मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल के हवाले से मंगलवार को निर्गत हुआ है।
