Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

ग्राहक बनकर हुक्का खुद पीने गए एसपी साहब, अंदर का नजारा देख रह गए भौचक्का


उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में किसी ने सोचा नहीं था कि खुद एसपी साहब ग्राहक बनकर हुक्का पीने के लिए जाएंगे और फिर उसी को सील कर देंगे। बरेली के थाना प्रेमनगर इलाके के डीडीपुरम में एसपी, सीओ और प्रेमनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर सात हुक्काबारों पर कार्रवाई की है।

शहर में कई रेस्टोरेंट हुक्का बार के नाम पर अवैध रूप से चल रहे थे। इस कारण हुक्का बार को सील किया गया है। इस दौरान पुलिस को हुक्का बारों में अवैध गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिली थी। पुलिस के पहुंचते ही हुक्का बारों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं समेत 13 लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने जब कार्रवाई की तो एक रेस्टोरेंट मे कई लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें मां-बेटे भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से कई हुक्के भी बरामद किए हैं। बरेली में लंबे समय से अवैध रूप से कई रेस्टोरेंट में हुक्का दिया जाता है।

एसपी सिटी ने बताया कि अवैध हुक्का बारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर आधा दर्जन से अधिक रेस्टोरेंट में छापेमारी की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |