Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुसाफिरखानाः बीजेपी कार्यकर्ताओ ने निकाली बाइक रैली


मुसाफिरखाना/अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा एवं सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्त्ताओ ने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली।जिसमे सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। बाइक रैली मुंशीगंज मोड़,छोटी नहर, गल्लामंडी, बसड्डा, गांधीपार्क नगर भ्रमण करते हुए गौरीगंज तिराहे पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्र ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सुदृढ़ कानून व्यवस्था, सामाजिक समरसता में हो रहे विकास कार्यों की तेजी के बारे में बताया। कार्यक्रम का संयोजन कर रहे जिला उपाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि योगी सरकार के आठ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं का संदेश लोगो को दिया गया। भाजपा सरकार गरीब कल्याण योजनाओं को लाकर लोगों को सही लाभ पहुंचा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |