शुकुलबाजार: हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम पर अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन
April 16, 2025
शुकुलबाजार/अमेठी। योगी सरकार के निर्देश पर स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती से पन्द्रह दिवसीय हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम में जिला अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड शुकुल बाजार में खंड विकास अधिकारी अंजली सरोज व खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान टैगलाइन वाले पोस्टर बैनर झंडे आदि के साथ प्रभात फेरी विकास खण्ड कार्यालय से अंबेडकर चैराहे पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त किया। इस अवसर पर वाद विवाद गोष्टी सेमिनार का आयोजन किया गया एवं विजेता छात्र-छात्राओं को खंड विकास अधिकारी द्वारा पुरस्कार का वितरण किया गया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी अशोक कुमार ,शिक्षक विक्रमादित्य तिवारी ,देवी शरण ,राहुल पांडे, अनूप तिवारी,पंकज गुप्ता, राम राज ,दिलीप, केजीबीवी की वार्डन नीतू आदि लोगो की उपस्थिति रही।
