Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पाकिस्तान में आया जोरदार भूकंप, भारत के इन राज्यों में भी हिली धरती


पाकिस्तान में शनिवार (12 अप्रैल) की दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई. भूकंप का झटका इतना तेज था कि पाकिस्तान के साथ-साथ उनका असर भारत में भी देखने को मिला है.

भारत के जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए खुले इलाके की ओर दौड़े. फिलहाल भूकंप के इन झटकों के कारण किसी जानमाल की क्षति का जानकारी नहीं है.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इस भूकंप के बारे में बताते हुए कहा कि पाकिस्तान में शनिवार (12 अप्रैल) को दोपहर 1 बजकर 55 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई और इसका केंद्र पाकिस्तान की धरती के 10 किलोमीटर गहराई में था.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |