बीसलपुर: अवैध होर्डिंग्स-बैनर हटाने को चला प्रशासन का डंडा, तीन दर्जन जब्त
April 22, 2025
बीसलपुर। नगर पालिका परिषद की सीमा में लगे अवैध बैनरों और होर्डिंग्स को हटाने के लिए प्रशासन ने सघन अभियान चलाया। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम नागेंद्र पांडे के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मियों की मदद से जेसीबी द्वारा करीब तीन दर्जन से अधिक बैनर हटाए गए। उप जिलाधिकारी ने बताया कि दोबारा अवैध होर्डिंग्स लगाने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)