Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: रात में बिजली ना आने का फायदा उठाकर चोरों ने घर में जेवराज सहित नगदी की चोरी, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत बगहा गांव निवासी शिवकली पत्नी भिखा प्रसाद के घर में चोरों ने घुसकर लाखों का सामान चोरी कर ले गए। बता दें कि पीड़ित शिवकली उर्फ माया पत्नी भिखा प्रसाद ने इटौंजा थाना पर लिखित शिकायत व ओनलाइन शिकायत की हैं। पीड़ित ने बताया कि बीते सोमवार रात को लाइट ना आने के कारण पूरा परिवार छत पर सो रहा था, जिसका लाभ उठाते हुए चोरों द्वारा घर में घुसकर दो मोबाइल, झुमकी, पायल ,चार जोड़ी बिछिया, कान के टॉप्स व तीन हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए हैं। जब सुबह आंख खुली तो देखा कि घर का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ है,यह देख इटौंजा पुलिस को तत्काल सूचना दीं। वहीं घटना की सूचना पाकर इटौंजा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुचीं और घटनास्थल की जांच-पड़ताल कीं। वहीं इटौंजा पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं, जल्द ही चोरों को पड़कर जेल भेजा जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |