Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: स्पर्श सीसीटीवी ने भारत में एसटीक्यूसी प्रमाणन के साथ नेतृत्व शुरू कियाः सरकार ने सभी सीसीटीवी उत्पादों के लिए एसटीक्यूसी किया अनिवार्य


लखनऊ/दिल्ली। भारत की अग्रणी सीसीटीवी कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा समाधान निर्माता स्पर्श ने घोषणा की कि वह भारत की पहली कंपनी बन गई है जिसने अपने सबसे विस्तृत सीसीटीवी उत्पाद पोर्टफोलियो के लिए एसटीक्यूसी (स्टैंडर्डाइजेशन टेस्टिंग एंड क्वालिटी सर्टिफिकेशन) प्राप्त किया है। यह उपलब्धि उस समय हासिल की गई है जब भारत सरकार ने 9 अप्रैल 2025 से सभी आईपी सीसीटीवी कैमरों की बिक्री के लिए एसटीक्यूसी प्रमाणन अनिवार्य कर दिया है।स्पर्श सीसीटीवी के प्रबंध निदेशक संजीव सहगल ने कहा, स्पर्श को गर्व है कि वह विश्व की पहली सीसीटीवी निर्माता कंपनी है जिसने अपने व्यापक उत्पाद पोर्टफोलियो के लिए एसटीक्यूसी प्रमाणन प्राप्त किया। यह प्रमाणन हमारे स्वदेशी डिजाइन, सख्त निर्माण मानकों और उच्च गुणवत्ता वाले सुरक्षित निगरानी समाधानों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जैसे-जैसे उद्योग इस नए नियामक परिदृश्य के अनुसार ढल रहा है, स्पर्श पहले से ही प्रमाणित उत्पादों की सबसे बड़ी श्रृंखला के साथ तैयार है।ष्उन्होंने कहा कि स्पर्श वह पहली कंपनी है जिसने अपने सबसे विस्तृत उत्पाद पोर्टफोलियो के लिए एसटीक्यूसी प्रमाणन प्राप्त किया।पहले से प्रमाणित उत्पादों के साथ स्पर्श यह सुनिश्चित करता है कि बाजार में अनुपालित सीसीटीवी समाधान की कोई कमी न हो।यह उपलब्धि भारत सरकार द्वारा निर्धारित सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को पूरा करने में स्पर्श की अग्रणी भूमिका को दर्शाती है। ष्मेक इन इंडियाष् में अग्रणीरू स्पर्श की स्वदेशी निर्माण क्षमता इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर को प्राप्त करने में सहायक रही है।यह नियामक परिवर्तन भारत सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा संरक्षण को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह सुरक्षा के प्रति भारत के दृष्टिकोण में एक बुनियादी परिवर्तन का संकेत है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |