कन्नौज: स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों को दी गई विदाई
April 10, 2025
छिबरामऊ/ कन्नौज। बुधवार को तहसील परिसर में बार एसोसिएशन छिबरामऊ द्वारा न्यायिक अधिकारियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सलोनी रस्तोगी का स्थानांतरण बरेली तथा सिविल जज जूडि अनूप उपाध्याय का स्थानांतरण गोंडा हो जाने से बार एसोसिएशन छिबरामऊ द्वारा तहसील सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बार एसोसिएशन छिबरामऊ के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह राठौर व महासचिव ललित प्रताप सिंह ने न्यायिक अधिकारियों को बुके और प्रतीक चिन्ह भेंट किए।बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान अपर सिविल जज जूडि अंकुश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष शिवराम सिंह चैहान, पूर्व अध्यक्ष राजेश शाक्य, पूर्व अध्यक्ष जीतू श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष दुर्गा नारायन सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा, पूर्व महासचिव सुशील पाण्डेय, रावेन्द्र चैहान, संजय तिवारी, संदीप दीक्षित, फहीम जमा ख़ां, संजीव दिक्षित, संदीप चैहान, योगेन्द्र कुमार, नरेंद्र शाक्य, सचिन शाक्य, स्नेहलता गुप्ता, सुमन दीक्षित, वेदमती, समित कुमार, शिवम शर्मा, देवेश मिश्रा, दिनेश बैस सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।