प्रयागराजः व्यक्ति के जीवन में उत्साह एवं गति प्रदान करता है पुरस्कार- आर एन विश्वकर्मा
April 04, 2025
प्रयागराज। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस का वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह गुरुवार को विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। इस मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज आर एन विश्वकर्मा रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दिव्यकांत शुक्ला रहे। वहीं विशेष उपस्थिति गणेश केसरवानी महापौर नरेन्द्र कुमार सिंह गौर पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री अव्यक्त राम पूर्व अध्यक्ष रज्जू भैया शिक्षा प्रसार समिति डा राम मनोहर क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश शेषधर द्विवेदी प्रदेश निरीक्षक च्यवन भार्गव पूर्व अध्यक्ष विद्यालय प्रबन्ध समिति एवं शरद गुप्त मंत्री भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश की रही। कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथि स्वागत से हुआ। इसके बाद मां सरस्वती के सम्मुख दीपार्चन पुष्पार्चन एवं सरस्वती वन्दन हुआ। अतिथियों का परिचय एवं सम्मान विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने कार्यक्रम की प्रस्ताविकी रखते हुए कहा कि आज ज्वाला देवी शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान है जो विद्यार्थियों के जीवन को तराशने का कार्य करता है। इसके बाद हस्तलिखित पत्रिका हिन्दी हस्तलिखित पत्रिका अंग्रेजी एवं नई दिशा पत्रिका का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल विद्यालय के परीक्षा प्रमुख दीपक यादव ने प्रस्तुत किया। सत्र 2024 25 के शैक्षणिक एवं विविध गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज इस परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम में पुरस्कार प्राप्त छात्र छात्राओं को देखकर यह विचार आता है कि पुरस्कार किसी व्यक्ति के जीवन में उत्साह एवं गति प्रदान करते है यदि इसका प्रारंभ छात्र जीवन से ही हो जाए तो निश्चित रुप से उन्हें नित नए कीर्तिमान स्थापित करने से कोई रोक नही सकता। इस हेतु सम्बन्धित संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
अध्यक्षीय आशीर्वचन में दिव्यकान्त शुक्ल ने कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों से निकले युवा आज भारत में ही नही पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए गए मेेक इन इंडिया कांसेप्ट के माध्यम से पूरे देश की दिशा एवं दशा परिवर्तित करने में अपनी भूमिका निभाकर एक नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नही होता है। सफलता सदैव कड़ी मेहनत अनुशासन लगन एवं देश हित में काम करने की भावना से ही मिलती है। गर्व है कि विद्या भारती ऐसे कर्मठ नव युवकों को तैयार करने वाली खान के रुप में जानी जाती है विद्यालय के कोषाध्यक्ष डा विनम्र सेन ने अतिथियों अभिभावकों एवं सभी का विद्यालय की ओर से आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर डा हरेश प्रताप सिंह विजय उपाध्याय जगदीश सिंह कमलाकर डा विन्ध्यवासिनी मीना श्रीवास्तव मोहन जी टण्डन इन्द्रजीत त्रिपाठी शालिकराम विन्ध्यवासिनी त्रिपाठी प्रदीप त्रिपाठी डा ऊषा मिश्र मीडिया प्रभारी सरोज दुबे प्रभाकर मिश्र मीना श्रीवास्तव मीरा पाठक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव सुरेश चन्द्र त्रिपाठी हरिओम त्रिपाठी रमेश दत्त पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य सन्तोष पाण्डेय और संजय राय के मार्गदर्शन में बहन अंशिका पाण्डेय श्रेया पाण्डेय आयुषी एवं मीनाक्षी ने किया।