फतेहपुर: ट्रिपल मर्डर केस में हत्यारोपी के घर शासन का चला चला बुलडोजर
April 09, 2025
फतेहपुर। प्रशासन ने आरोपियों के घर के बाहर बनी कोठरी को ढहा दिया।फतेहपुर में ट्रिपल मर्डर केस में बुलडोजर एक्शन हुआ है। प्रशासन ने आरोपियों के घर के बाहर बनी कोठरी को ढहा दिया है। दोपहर 1 बजे प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंचा। आसपास के एरिया को सील कर दिया, फिर 200 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बुलडोजर चला।
इधर, किसान नेता का परिवार तीनों शवों का अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़ गया है। उनका कहना है- जब तक आरोपियों का घर नहीं गिराया जाता, तब तक हम शवों का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया- कच्ची कोठरी को गिराकर जिला प्रशासन आरोपियों का साथ दे रहा है।
पूरा मामला जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर हथगाम थाना के अखरी गांव का है। यहां मंगलवार को भाकियू के जिला उपाध्यक्ष पप्पू सिंह (50), उनके बेटे अभय (22) और भाई पिंकू सिंह (45) की हत्या कर दी गई थी।बुधवार सुबह पुलिस ने दो आरोपियों पीयूष सिंह (36) और सज्जन सिंह (38) को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। मामले में तीन आरोपी सुरेश, पीयूष सिंह और भूपेंद्र ने मंगलवार को ही सरेंडर कर दिया था। यानी अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
आरोपियों के घर के बाहर स्थित एक झोपड़ी को गिरा दिया गया है।अखरी गांव में 200 पुलिसकर्मी तैनात हैं।किसान नेता का परिवार तीनों शवों का अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़ गया है।पुलिस ने आज सुबह एनकाउंटर में दो आरोपियों को अरेस्ट किया।