दरवाजे पर पहुंची बारात, दहेज में गाड़ी की डिमांड सुन भड़कीं दुल्हनें
April 16, 2025
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। दहेज की मांग को लेकर हुए विवाद और मारपीट के बाद दो बहनों ने शादी से इनकार कर दिया। मामला जिले के सादाबाद तहसील क्षेत्र के समदपुर गांव की है। उनकी शादी ताजपुर गांव के दो भाइयों से तय हुई थी और बारात भी दरवाजे पर पहुंच चुकी थी, लेकिन लड़कियों के फैसले से बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई।

इस घटना से आहत होकर, शिवानी और भारती ने शादी करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि बारात के दरवाजे पर पहुंचते ही ससुराल वालों ने उनके पिता से गाड़ी की मांग शुरू कर दी, जबकि वह पहले ही पर्याप्त दहेज दे चुके थे। उन्होंने दूल्हा पक्ष पर उनके पिता, चाचा और भाई के साथ मारपीट करने और उनके साथ बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया है।
इस मामले की शिकायत लड़कियों के परिजनों ने महिला थाने में दर्ज कराई है। क्षेत्राधिकारी हिमांशु कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है और मामले की जांच जारी है।