Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः ओवरलोडिंग और नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के विरुद्ध एआरटीओ ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान


पीलीभीत। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा जनपद में ओवरलोडिंग और क्षमता से अधिक सवारियों के साथ चल रहे वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ श्री वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किए गए इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न हिस्सों से गुजर रहे मालवाहक और यात्री वाहनों की सघन जांच की गई।

चेकिंग के दौरान चार मालवाहक वाहन निर्धारित सीमा से अधिक रेता, बजरी, सीमेंट इत्यादि सामग्री का परिवहन करते हुए पाए गए। इन सभी वाहनों को सीज कर ललोड़ी खेड़ा पुलिस चैकी में निरुद्ध कर दिया गया। इसके अतिरिक्त चार यात्री वाहन बिना टैक्स, बिना फिटनेस तथा क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चलते पाए गए, जिनके विरुद्ध सीज और चालान की कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में पूरे प्रदेश में चल रहे अवैध एवं अपंजीकृत ई-रिक्शा के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत पीलीभीत में हाईवे पर चार अपंजीकृत ई-रिक्शा चलते हुए पाए गए। इन पर सीज की कार्रवाई की गई। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि ई-रिक्शा जैसे हल्के वाहन हाईवे पर चलाने की अनुमति नहीं है, क्योंकि हाईवे पर भारी और तेज गति वाले वाहनों की निरंतर आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है।

एआरटीओ ने ई-रिक्शा चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों को हाईवे पर न चलाएं और सभी नियमों का पालन करें।इस अभियान के तहत परिवहन विभाग द्वारा कुल 1,85,000 का प्रशमन शुल्क वसूला गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |