Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: छात्रों की लेखनी और वाणी में झलकी शेक्सपियर की प्रेरणा


छिबरामऊ/ कन्नौज। खुबरियापुर रोड स्थित चिल्ड्रेन्स एकेडमी में 15 अप्रैल से 23 अप्रैल तक विलियम शेक्सपियर सप्ताह उत्साहपूर्वक मनाया गया। विश्वप्रसिद्ध नाट्ककार की जयंती को समर्पित इस सप्ताह में छात्र-छात्राओं ने विविध गतिविधियों के माध्यम से अपनी साहित्यिक प्रतिभा और सांस्कृतिक समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

आज के कार्यक्रम में नाट्î मंचन, वक्तव्य और भाषण ने समां बांधा। कक्षा 10 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक “जूलियस सीज़र” पर आधारित नाट्î मंचन दर्शकों के लिए एक प्रेरक अनुभव रहा। कक्षा 10 अ की छात्रा श्वेता ने “अंग्रेज़ी साहित्य में विलियम शेक्सपियर की प्रासांगिकता” विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। कक्षा 8 स की ज़ाइना खान ने “अंग्रेज़ी भाषा का महत्व” विषय पर ओजपूर्ण वक्तव्य दिया, जबकि कक्षा 5 स के राघव गुप्ता ने विलियम शेक्सपियर की जीवनी पर भाषण देकर सभी को जानकारीपूर्ण अंदाज़ में प्रभावित किया।

सप्ताह भर चले आयोजन के अंतर्गत कविता वाचन, कहानी वाचन, कहानी लेखन और कविता लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कविता वाचन प्रतियोगिता में मिला रोहन कक्षा 2 ब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अध्यन शर्मा कक्षा 2 स द्वितीय और युवराज कक्षा 2 अ तृतीय स्थान पर रहे। कहानी वाचन प्रतियोगिता में आग्नेय एस.पी. कक्षा 5 ब प्रथम, त्रिशा पांडेय कक्षा 5 स द्वितीय और सान्वी शाक्य कक्षा 4 स तृतीय स्थान पर रहीं। कहानी लेखन प्रतियोगिता में आराध्या कटियार कक्षा 7 अ ने प्रथम, अंशिका कटियार कक्षा 8 ब ने द्वितीय और भास्कर कक्षा 8 स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन प्रतियोगिता में करुनेस प्रकाश कक्षा 12 द और विकसित सक्सेना कक्षा 11 अ ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लखविंदर सिंह कक्षा 9 अ द्वितीय और निहारिका सिंह कक्षा 11 ब तृतीय स्थान पर रहीं।

समापन समारोह में विजेताओं को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ विश्वास प्रधान, प्रधानाचार्या नीरा प्रसाद तथा अन्य शिक्षक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।सीईओ विश्वास प्रधान ने कहा कि शेक्सपियर सप्ताह जैसे आयोजन विद्यार्थियों की साहित्यिक अभिरुचि को विकसित करने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायक सिद्ध होते हैं। प्रधानाचार्या नीरा प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को आत्म-अभिव्यक्ति का सशक्त मंच प्रदान करते हैं और शेक्सपियर जैसे महान साहित्यकारों को याद करना नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनता है।

कार्यक्रम का समापन तालियों की गूंज और प्रेरणादायक वातावरण के साथ हुआ। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए यह संदेश दिया कि साहित्य, भाषा और मंचीय गतिविधियां विद्यार्थियों में न केवल आत्मविश्वास भरती हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक भी बनाती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |