Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रयागराज: जरूरतमंदों की सेवा करना और कमजोर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना नंदी सेवा संस्थान का लक्ष्य- नन्दी


प्रयागराज । पिछले करीब डेढ़ दशक से लोगों की सेवा में समर्पित नन्दी सेवा संस्थान द्वारा बुधवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सभागार परिसर में भव्य वेबसाइट शुभारम्भ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी एवं प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने प्रयागराज के बुद्धिजीवियों एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति में नन्दी सेवा संस्थान के वेबसाइट ष्नन्दी हेल्पष् का शुभारम्भ करते हुए आम जनमानस को समर्पित किया। ताकि अधिक से अधिक संख्या में जरूरतमंद व्यापारी, युवा, महिलाएं एवं बेटियां नन्दी सेवा संस्थान के वेबसाइट नन्दी हेल्प की मदद से सशक्त हो सकें।

कार्यक्रम में सबसे पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

मंत्री नन्दी ने कहा कि जरूरत मंद लोग नन्दी हेल्प वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके अपनी समस्या को बता सकते हैं और मदद पा सकते हैं। मंत्री नन्दी ने बताया कि अभी हाल ही में मुट्ठीगंज निवासी व्यापारी संजय गुप्ता की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आर्थिक मदद की जा रही है। उनकी पत्नी द्वारा किडनी डोनेट किया जा रहा है। किडनी ट्रांसप्लांट में 17.90 लाख का खर्च आ रह है। इन्हें मदद दी जा रही है। मंत्री नन्दी और पूर्व महापौर ने नन्दी सेवा संस्थान की वेबसाइट ूूू.दंदकपीमसच.बवउ के जरिए सर्वप्रथम 1,01,000 रुपए का अनुदान प्रतिमा गुप्ता के अकाउंट में भेजा। अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। कुछ ही देर में प्रतिमा गुप्ता के अकाउंट में 1,45,000 रुपया पहुंच गया।

मंत्री नन्दी ने कहा कि नन्दी सेवा संस्थान अपने स्थापना काल से ही समाज के कमजोर वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सतत प्रयासरत है। व्यापारी समुदाय की प्रगति एवं समृद्धि हेतु आर्थिक प्रतिकूलताओं का निवारण संगठन की प्राथमिक परिकल्पना रही है। इस उद्देश्य की प्राप्ति की दिशा में ष्नन्दी हेल्पष् वेबसाइट लांच किया जा रहा है।

नन्दी सेवा संस्थान अपने स्थापना काल से ही समाज के कमजोर वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सतत प्रयासरत है। व्यापारी समुदाय की प्रगति एवं समृद्धि के लिए आर्थिक प्रतिकूलताओं का निवारण संगठन की प्राथमिक परिकल्पना रही है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि नन्दी सेवा संस्थान द्वारा संचालित मां की रसोई स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए संचालित एक सेवा प्रकल्प है। जहां पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन मात्र नौ रूपए में प्रतीकात्मक शुल्क पर उपलब्ध कराया जाता है। स्वच्छता एवं शुद्धता इस रसोई की प्रमुख विशिष्टता है। जिसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। प्रति दिन 900 से एक हजार या कभी-कभी इससे भी ज्यादा लोगों को मां की रसोई में भोजन कराया जा रहा है।

प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि मातृशक्ति की आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सबलीकरण सशक्त समाज के निर्माण का प्रभावी मार्ग है। नन्दी सेवा संस्थान अपने स्थापना काल से ही विभिन्न उपक्रमों के माध्यम से इस मार्ग पर निरन्तर गतिशील रहा है। माताओं, बहनों एवं बेटियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

मंत्री नन्दी ने कहा कि स्वरोजगार के लिए संकल्पित कर्मठ एवं मेहनतकश व्यवसायियों को पूंजी एवं संसाधन उपलब्ध कराना नन्दी सेवा संस्थान के प्रयासों का एक अभिन्न हिस्सा है। अनेकों लाभार्थी इस कार्यक्रम से लाभान्वित होकर अपनी उद्यमशीलता को आगे बढ़ा रहे हैं।

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि किसी प्राकृतिक अथवा अप्राकृतिक आपदा में व्यापक व्यापारिक क्षति उठाने वाले अथवा सूदखोरी के उत्पीड़न में फंसकर असमय जान गंवाने वाले व्यापारियों को नन्दी हेल्प समाज द्वारा हैंड होल्डिंग सपोर्ट प्रदान करने का उपयुक्त माध्यम बनेगा। किसी परिवार की आर्थिक धुरी टूटने पर सम्पूर्ण समाज को उस परिवार का सम्बल बन कर साथ खड़ा होने का अवसर प्राप्त होगा।

इस अवसर पर अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी, रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश सिंह, एमडी प्रयाग ग्रुप ऑफ होटल एवं चीफ वार्डेन सिविल डिफेंस प्रयागराज अनिल कुमार गुप्ता, अध्यक्ष प्रयाग व्यापार मंडल राणा चावला, पूर्व जिला चेयरमैन इनर व्हील क्लब श्रीमती पूनम गुलाटी, नाजरेथ अस्पताल के चीफ मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. अशोक अग्रवाल, अवंतिका टंडन, पार्षद साहिल अरोड़ा, नन्दी सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुभाष बाजपेयी, पूर्व पार्षद अखिलेश सिंह, प्रबंध निदेशक इकावो एग्रो डेली प्राइवेट लिमिटेड अभिषेक गुप्ता, डॉ. कृष्णिका, लल्लू लाल गुप्ता सौरभ, विभिन्न व्यापार मंडल के अध्यक्ष, पार्षदगण अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |