लखनऊ: शिक्षा क्षेत्र में बेहतरी के लिए उमाकांति जी का सहयोग बहुत ही प्रभावशाली- ई . अवनीश कुमार सिंह
April 02, 2025
लखनऊ। सर्वांगीण विकास पब्लिक इंटर कॉलेज कनौसी मानक नगर में कॉलेज के वार्षिक उत्सव और नवनिर्मित ऑडिटोरियम के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्व .उमाकान्ती की स्मृति में नवनिर्मित ऑडिटोरियम का उद्घाटन स्नातक एमएलसी ई .अवनीश कुमार सिंह द्वारा किया गया। स्वर्मीय उमाकान्ती 53 वर्ष की उम्र में लंग कैंसर से पीड़ित थी, जो सर्वांगीण विकास पब्लिक इंटर कॉलेज कनौसी व तेलीबाग कॉलेज की मुख्य संस्थापिका थी। शिक्षा क्षेत्र में उनकी अपनी पहचान थी वह शिव भक्त थी उनकी जब कैंसर की जानकारी हुई तो उन्होंने अपने जीवित काल से श्री विनायक महादेव मंदिर बनवाने का संकल्प किया 09ध्07ध्2023 राजेश्वर सिंह सरोजिनी नगर, विधायक एवं विधायिका, मलीहाबाद जयदेवी एवं अनेक गणमान्य लोगो की उपस्थिति में मंदिर का नींव पूजन हुआ ।राजेश्वर सिंह जी एक लाख रूपये मंदिर में दान स्वरुप दिया वह अपने पैसे एवं अनेक दान दाताओं के सहयोग से इ भव्य मंदिर बनवाया 53 वर्ष की उम्र में 30/12/2023 लोक से परलोक सिधार गयी ।
शिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर का उद्घाटन हुआ जिसमे राजेश्वर सिंह जी एवं इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह जी (स्नातक एम् एस सी), जयदेवी विधायिका श एवं श्री आशीष कुमार सिंह के शिलापट्ट लगे हैं, मुख्य संस्थापिका स्वर्गीय उमाकान्ती का शिलापट्ट लगा है मुझसे व परिवार के सदस्यों से कहा शिक्षा व धर्म गरीब लोगों की सेवा का जो मेरा लक्ष्य व सपना था उसे आगे बढ़ते रहना यही मेरे लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
कॉलेज के प्रबंधन सेवक राम जी ने कहा कि बीजेपी के स्नातक एमएलसी इंजीनियर अवनीश सिंह से मेरा छात्र जीवन से पारिवारिक रिश्ता है उनके द्वारा मैडम की स्मृति में स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत को बेहतर बनाने के लिए बच्चों के लिए आधुनिक बाथरूम बनवाया गया है। इंजीनियर अवनीश कुमार जी ने मैडम की स्मृति में बने ऑडिटोरियम का भव्य उद्घाटन किया उद्घाटन कॉलेज के प्रबंधक सेवक राम जी ने उनके जीवन वृतांत पर विस्तार से उपस्थिति समूह को बताया, विवेक सिंह जो कॉलेज के डायरेक्टर है उन्होंने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं बुके देकर देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
