Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः शहीद की स्मृति में विधायक मोना ने शहीद रामकुमार तिवारी स्मृति सीसी मार्ग के निर्माण का किया ऐलान, अधिवक्ताओं समेत विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्वाजंलि


लालगंज/प्रतापगढ़। लालगंज तहसील के गम्भीरबाद बेलहा में बलिदानी स्व0 रामकुमार तिवारी के गांव में सोमवार को भी शहादत को लेकर गम का माहौल देखा गया। वही क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने शहीद रामकुमार तिवारी की स्मृति में लालगंज कालाकाकर हाइवे से बेलहा-धारूपुर मार्ग पर शहीद के गम्भीराबाद पैतृक आवास तक शहीद राम कुमार तिवारी स्मृति सीसी पक्के मार्ग के निर्माण कराये जाने की भी घोषणा की है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना की ओर से शहीद स्मृति मार्ग के अलावा गांव में सार्वजनिक स्थल पर  स्मारक व गांव में शहीद द्वार  बवनाये जाने की भी घोषणा हो चुकी है। वही सोमवार को तहसील परिसर में आगरा में हेलीकाप्टर से जम्प में शहीद हुए वायु सेना के वारंट आफीसर स्व0 रामकुमार तिवारी की स्मृति को नमन करते हुए अधिवताओं ने आम सभा कर शहीद स्व0 राम कुमार तिवारी को श्रद्वाजंलि अर्पित की। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में अधिवक्ताओं ने शहीद के सम्मान में न्यायिक कामकाज से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया। संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र , अनिल त्रिपाठी महेश, पं0 राधारमण शुक्ल, घनश्याम मिश्र, शेष तिवारी, दीपेन्द्र तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, टीपी यादव, बीडी पटेल, मस्तराम पाल, विपिन शुक्ल, सुमित त्रिपाठी आदि अधिवक्ता रहे। इधर डिफेस टाइगर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर मिश्र की अगुवाई में पूर्व सैनिकों ने रविवार की शाम शहीद रामकुमार तिवारी के घर पहुंचकर शहादत को नमन किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष मनोज सिंह, रिटायर्ड एनएसजी कमांडो मनीष मिश्र, उमेश चन्द्र तिवारी, गंगाराम तिवारी, इंद्रमणि पाण्डेय रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |