Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ: मोना के जन्मदिन पर सशक्तीकरण के क्षेत्र में महिलाएं हुई सम्मानित, केक काटकर साझा हुई खुशियां


लालगंज/प्रतापगढ। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेसविधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के जन्मदिन पर रविवार को सशक्तीकरण से जुड़े विविध आयोजन  हुए।  बाबा घुइसरनाथ धाम में मोना के जन्मदिन पर नारी सशक्तीकरण सम्मान-2025 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार के क्षेत्र में विशिष्ट महिलाओं को विधायक के जन्मदिन पर सम्मानित किया गया। वहीं लालगंज तहसील में अधिवक्ताओं तथा कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने विधायक मोना का जन्मदिन धूम-धाम से मनाया। बाबा धाम के सांस्कृतिक रंगमंच पर जन्मदिन के भव्य समारोह में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशियां साझा की। समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने बाबा का मत्था टेकते हुए प्रसाद अर्पण कर विधायक आराधना मिश्रा मोना के दीर्घायु होने के साथ लोकमंगल की कामना किया। सांस्कृतिक सभागार में विधायक के जन्मदिन पर आयोजन समिति द्वारा जिले की एंटी रोमियों प्रभारी प्रीती कटियार, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सांगीपुर की वार्डन आराधना यादव , लालगंज वार्डन वंदना पाण्डेय, सामाजिक कार्यकत्री मंदाकिनी तिवारी, शिक्षिका कामना उपाध्याय, महिला आरक्षी सुप्रिया व अखिलेश यादव को सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बब्लू व चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी एवं शिक्षाविद केडी मिश्रा ने नारी सशक्तीकरण सम्मान के तहत शॉल एवं पुष्पगुच्छ तथा श्रीराम दरबार जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव व संयोजन अधिवक्ता शैलेन्द्र मिश्र ने किया। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। वही अतुल मिश्र व आदिगंगा सई तट पहुंचकर समर्थको ने मछलियों के लिए दाना भी डाला।यहां डॉ0 अमिताभ शुक्ल, रामकृपाल  पासी, लालजी यादव, रघुनाथ सरोज ने विधायक मोना के संसदीय गुणों, महिलाओं को सशक्तीकरण के क्षेत्र में प्रोत्साहन तथा क्षेत्रीय विकास मे सर्वश्रेष्ठता आदि गुणों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एंटीरोमियों की प्रभारी प्रीती कटियार ने विशिष्ट वक्ता के रूप में महिला सुरक्षा तथा वार्डन आराधना यादव ने बालिका शिक्षा के क्षेत्र में सशक्तीकरण की भूमिका पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन आशुतोष मिश्र ने किया। वही तहसील परिसर में अधिवक्ता गीता सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र तथा पूर्व महामंत्री शेष तिवारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय एवं सुरेन्द्र सिंह के संयोजनमें अधिवक्ताओं ने केक काटकर विधायक मोना के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। इस मौके पर विभव शुक्ल,छोटे लाल सरोज, रोहित सिंह, पप्पू तिवारी, अशोकधर दुबे, पवन शुक्ला, शेरू खां, दारा सिंह, आशीष कौशल, हरिशंकर सरोज, राजू मिश्र, प्रभात ओझा, अतुल शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, सिंटू मिश्र, मुरलीधर तिवारी, महादेव प्रसाद मिश्र बमबम, अकुंर सिंह, रामअभिलाष यादव, लाल अंकित प्रताप सिंह, सोनू मिश्रा, श्रीराम वर्मा, राजू पाण्डेय, रामू मिश्रा, अरूण तिवारी आदि रहे। वहीं लालगंज कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने विधायक मोना के जन्मदिन पर स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |