Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: भाजपा कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर की गई पुष्पांजलि अर्पित


उन्नाव। विश्व के सबसे बड़े दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के क्रम में प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्षों बूथ समिति सदस्यों पन्ना प्रमुखों और सक्रिय सदस्यों ने एकत्र हो श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इन कार्यक्रमों में अतिथि के रूप में अपने आवंटित बूथों पर पहुंचे जन प्रतिनिधियों पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि के उपरांत भाजपा के प्रगतिशील इतिहास पर उद्बोधन दिया।जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने अपने बूथ सहित भाजपा कार्यालय उन्नाव पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक भाजपा का एक-एक नेता एवं कार्यकर्ता जिले के सभी गांवों और वार्डों में प्रवास कर भारतीय जनता पार्टी की अलख जगाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतो को जमीन पर उतारा है।1951 में श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा जनसंघ के रूप शुरू किया यह राजनीतिक आंदोलन आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में परिणित हो करोड़ों कार्यकर्ताओं वाला विश्व का सबसे बड़ा दल बन गया है। भाजपा वोट के खातिर डगमगाई नहीं सत्ता पाने के लिए विचारधारा से समझौता नहीं किया। भाजपा ही एकमात्र राजनैतिक दल है जिसने वैचारिक अधिष्ठान को अडिग रखा है भाजपा जो कहती है वो करती है उसी की ताकत से आगे बढ़ रही है।भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आनंद अवस्थी सीतेश सिंह, नवीन सिंह, अमित त्रिपाठी, कमल बाजपेई, नीरज शुक्ला, जैनेंद्र शुक्ला गोपाल अवस्थी, आयुष तिवारी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।स्थापना दिवस अभियान के संयोजक जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा ने बताया अभियान के क्रम बीते दिवस कार्यताओं ने अपने अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया था झंडे के साथ सेल्फी अपलोड की थी। आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर सरल ऐप पर दोनों दिन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। इस अभियान के सह संयोजकों जिला मंत्री रजनीश वर्मा जिला व्यवस्था प्रमुख गिरीश वर्मा जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला के साथ मनोज मिश्रा शिशिर अस्थाना, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, आदित्य जयसवाल सुनील राठौर जय सिंह कुशवाहा इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हैं गांव चलो अभियान में प्रथम दिवस कार्यकर्ताओं ने अपने आवंटित गांवों,वार्डों में भी पहुंचे वहां उन्होंने बूथ समित सहित निवासी पदाधिकारियों की बैठक कर लाभार्थी संपर्क किया व सार्वजनिक स्थान पर स्वच्छता कर चैपाल लगाई।

स्थापना दिवस अभियान के क्रम में जिले में सभी विधानसभाओं में सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित होने है आज बांगरमऊ विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन नगर स्थित शांति निकेतन गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, विधायक श्रीकांत कटियार एमएलसी अरुण पाठक ने अतिथि, वक्ता के रूप में उपस्थित हो भाजपा का चुनावी एवं संगठनात्मक विस्तार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन, प्रधानमंत्री के रूप में मा० नरेन्द्र मोदी जी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा पर विषय प्रस्तुत किया।

जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम के दम पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और कार्यकर्त्ताओं की मेहनत की बदौलत ही केन्द्र में लगातार तीसरी बार और उत्तर प्रदेश में दूसरी बार भाजपा की सरकार है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा, क्षेत्रीय संयोजक नमामि गंगे सरोज सिंह चैहान, गिरीश वर्मा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश पाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता मण्डल अध्यक्ष गोविन्द कुशवाहा, जगजीत राजपूत, अजय द्विवेदी, संदीप सिंह, नीरज गुप्ता एवं भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |