लखनऊ: सपा सांसद ने मलिहाबाद में नियुक्त किया प्रतिनिधि
April 25, 2025
लखनऊ। लखनऊ जिले के मोहनलालगंज सपा सांसद आर.के. चैधरी ने मलिहाबाद क्षेत्र में एडवोकेट रामसिंह यादव को अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। चैधरी ने यादव को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनकी नियुक्ति की घोषणा की। सांसद प्रतिनिधि के रूप में राम सिंह यादव को क्षेत्र के लोगों और सांसद के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करने की उम्मीद है। उनकी जिम्मेदारियों में स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनना उन्हें सांसद तक पहुँचाना और क्षेत्र में विकास कार्यों में सहयोग करना होगा। रामसिंह यादव की कानूनी पृष्ठभूमि और स्थानीय मामलों की समझ को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति की है अपनी कानूनी विशेषज्ञता का उपयोग लोगों की समस्याओं को हल करने और क्षेत्र के विकास में योगदान करेंगे।रामगोपाल यादव ने बताया यह नियुक्ति क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण के लिए एक सकारात्मक कदम है।इस मौके पर वकील पार्टी कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।