Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बीकेटी में अवैध कॉलोनी पर एलडीए की कड़ी कार्यवाहींः 18 बीघा जमीन पर बन रही सांई बिहारी कॉलोनी पर चला बुलडोजर


लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण एलडीए ने शुक्रवार को बीकेटी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि जोन 4 में चल रहीं अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है। वहीं बीकेटी क्षेत्र के इंदौराबाग में यूनिवर्सल ग्रुप द्वारा सांई बिहारी कॉलोनी गोकुल धाम के नाम से अवैध प्लानिंग का कार्य किया जा रहा था। यह निर्माण 18 बीघा जमीन पर हो रहा था। वहीं एलडीए के विहित एस के सिंह की न्यायालय में वाद संख्या 341ध्2023 दायर थी। न्यायालय ने 13 अगस्त 2024 को ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया था। वहीं प्लानिंगकर्ता की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई। वहीं कार्रवाई के दौरान एलडीए की एसडीएम वंदना पांडेय मौजूद रहीं। वहीं सुरक्षाकर्मियों और पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी और बुलडोजर से बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर करोड़ों की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। आगे ऐसे ही अवैध प्लाटिंगों पर एलडीए की कार्यवाही लगातार जारी रहेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |