लखनऊ: हजरतगंज की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, फंसी मां बेटी को सीढ़ी लगाकर बचाया गयाः अचानक उठी लपटें, मचा हड़कंप,मौके पर पहुंची दमकल, दो टीमों में बंटकर किया रेस्क्यू
April 25, 2025
लखनऊ। लखनऊ के शाहनजफ रोड स्थित ज्वाला सहाय बिल्डिंग में गुरुवार देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बिल्डिंग के दूसरे माले पर स्थित एक फ्लैट में लगी, जहां रामतीर्थ वार्ड के सभासद नागेंद्र सिंह चैहान की 88 वर्षीय मां सुमन सिंह और 50 वर्षीय बहन रितु फंस गईं थीं दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। वहीं आग में फंसी मां-बेटी को बाहर निकाला। वहीं रितु सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे वह कबूतरों को दाना दे रही थीं, तभी कमरे में तेज आवाज के साथ धुआं निकलने लगा और आग की लपटें दिखने लगीं। अफरातफरी में वह भागीं लेकिन उनकी मां और वह खुद घर में फंस गईं।आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन हालात बिगड़ते देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में हजरतगंज थ्ैव् राम कुमार रावत दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। आग की तीव्रता को देखते हुए तीसरी दमकल भी बुलाई गई।दमकल की दो टीमें बनाई गई एक टीम ने आग बुझाने का काम शुरू कियादूसरी टीम ने सीढ़ी लगाकर सुमन सिंह और रितु को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं एफएसओ राम कुमार रावत ने बताया कि करीब एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, कमरे में रखा फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।
.jpg)