Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

भारत के इस राज्य में आया जोरदार भूकंप, झटकों के बाद घरों से भागे लोग


आज (शनिवार) दोपहर करीब 12:20 बजे जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोग डर गए. झटके कुछ सेकंड तक रहे. हालांकि, अभी तक किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

जर्मन भूकंप अनुसंधान केंद्र (GFZ) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.9 मैग्नीट्यूड थी. इसका केंद्र अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान की सीमा पर था, जो 86 किलोमीटर की गहराई पर आया. केंद्र से कश्मीर तक झटके महसूस हुए.

इससे पहले 14 मार्च को भी जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किए गए थे. यह झटके रात 2.50 मिनट पर महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 15 किलोमीटर गहराई में था. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की है. मौसम विभाग ने कहा कि भूकंप के बाद कोई बड़ा खतरा नहीं है, लेकिन सावधानी जरूरी है.

आज सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर असम के नागांव में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 मापी गई. भूकंप का प्रभाव नागांव सहित उसके आस-पास के इलाकों में भी महसूस किया गया. हालांकि, इसकी तीव्रता कम होने की वजह से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

इससे पहले शुक्रवार (18 अप्रैल) की रात को म्यांमार में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, म्यांमार में रात 11:04:06 बजे पहला झटका आया, जिसकी तीव्रता 3.6 मापी गई. इसके बाद दूसरा झटका 11:31:23 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3.7 रही. झटकों के बाद वहां के स्थानीय लोग भी एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, भूकंप के बाद किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |