लखनऊ: साइबर जालसाजों ने टास्क के नाम पर युवती से आनलाइन हड़पे 65 हजार रुपये
April 02, 2025
लखनऊ। आशियाना थाना इलाके में रहने वाली एक युवती को साइबर जालसाजों ने वर्क फ्राम होम के लिए वाट्स एप के माध्यम से टेलीग्राम लिंक भेज टास्क के नाम पर 65 हजार रुपये आनलाइन हड़प लिए जिसका एहसास होने पर पीड़िता ने साइबर सेल सहित स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। वहीं आशियाना निवासी तृप्ति तिवारी पुत्री प्रमोद तिवारी के अनुसार उसकी शिकायत पर पुलिस ने ट्रांजक्शन हुए पैसा को होल्ड कर दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
.jpg)